दुनिया के दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल यूनाइटेड किंग्डम (यूके) छोड़ने का प्लान बना रहे हैं। वह किसी दूसरे देश में बस सकते हैं। 'नॉन-डोम' टैक्स रीजीम इसकी वजह है। दरअसल, यूके की सरकार ने इस टैक्स को खत्म करने का फैसला किया है। मित्तल सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है। फाइनेंशियल टाइम्स ने यह खबर दी है। ध्यान में रखने वाली बात है कि मित्तल दुनिया के सबसे अमीर लोगों के टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं।
