Get App

Nepal Protest: जल्द इस्तीफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री केपी ओली! 3 मंत्री छोड़ चुके हैं पद, बढ़ता जा रहा दबाव

Nepal Protest News: इस घटना के बाद प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली पर इस्तीफे का दबाव और बढ़ गया है। सोमवार शाम गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने भी पद छोड़ दिया। रमेश लेखक और रामनाथ अधिकारी नेपाली कांग्रेस (NC) से हैं, जबकि प्रदीप यादव जनता समाजवादी पार्टी से आते हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 09, 2025 पर 1:41 PM
Nepal Protest: जल्द इस्तीफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री केपी ओली! 3 मंत्री छोड़ चुके हैं पद, बढ़ता जा रहा दबाव
Nepal Protest: जल्दी इस्तीफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री केपी ओली!

नेपाल से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और सोमवार को हुई हिंसक झड़प में 19 लोगों की मौत के बाद अब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा दे सकते हैं। सरकारी सूत्रों का कहना कि प्रधानमंत्री ओली जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। ओली पर पद छोड़ने का लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। क्योंकि कल अब तक उनके कई मंत्री भी इस्तीफा दे चुके हैं। ओली मंत्रीमंडल के तीन मंत्रियों ने सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली पर इस्तीफे का दबाव और बढ़ गया है।

सोमवार शाम गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने भी पद छोड़ दिया। रमेश लेखक और रामनाथ अधिकारी नेपाली कांग्रेस (NC) से हैं, जबकि प्रदीप यादव जनता समाजवादी पार्टी से आते हैं।”

कान्तिपुर अखबार के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस (NC) अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा पर पार्टी नेताओं का दबाव है कि वे ओली नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से बाहर निकलें।" जबकि प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आग लगा दी।

जनता के गुस्से को शांत करने की कोशिश में प्रधानमंत्री ओली ने सोमवार शाम कैबिनेट बैठक बुलाई और काठमांडू समेत देश के बाकी हिस्सों में हुई घटनाओं की जांच के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें