पाकिस्तान एक ऐसा परमाणु-सक्षम इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है जो सीधे अमेरिका तक पहुंचने की क्षमता रखता है। यह दावा अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन से छपी एक नई रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘फॉरेन अफेयर्स’ में प्रकाशित हुई है रिपोर्ट के अनुसार, अगर पाकिस्तान इस तरह की मिसाइल बना लेता है या किसी तरह से हासिल कर लेता है, तो अमेरिका उसे "न्यूक्लियर एडवर्सरी" यानी परमाणु विरोधी देश के तौर पर देखेगा।
