Get App

Richest Indians in US: ये हैं भारतीय मूल के 12 अरबपति, जो अमेरिका में करते हैं राज! संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

Richest Indians in US: जय चौधरी अमेरिका में भारतीय मूल के शीर्ष अरबपति हैं। उनकी कुल संपत्ति 2018 में 3.4 अरब डॉलर से बढ़कर 2021 में 12 अरब डॉलर हो गई। सबसे धनी अमेरिकियों की लिस्ट में 89वें स्थान पर काबिज जय चौधरी साइबर सुरक्षा फर्म Zscaler के संस्थापक और सीईओ हैं। वे लिस्ट में सबसे धनी भारतीय-अमेरिकी हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 11, 2025 पर 8:34 AM
Richest Indians in US: ये हैं भारतीय मूल के 12 अरबपति, जो अमेरिका में करते हैं राज! संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश
Richest Indians in US: अमेरिका में रिकॉर्ड 125 विदेशी मूल के अरबपति रहते हैं, इनमें 12 भारतीय हैं

Richest Indians in US: अमेरिका में भारतीय दूसरा सबसे बड़ा एशियाई समुदाय है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों और प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा अमेरिकी सामुदायिक सर्वेक्षण के विश्लेषण के अनुसार, लगभग 52 लाख भारतीय अमेरिका में रहते हैं। भारतीय-अमेरिकी अमेरिका में एशियाई आबादी का लगभग 21% हिस्सा हैं। अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी कारोबारी विभिन्न सेक्टर में अविश्वसनीय सफलता किए हैं। अनुमानों के अनुसार, 2025 के अंत तक कम से कम 12 भारतीय मूल के लोग फोर्ब्स 400 की लिस्ट में शामिल होंगे, जो कॉर्पोरेट जगत पर उनके व्यापक प्रभाव को दर्शाता है

जय चौधरी अमेरिका में भारतीय मूल के शीर्ष अरबपति हैंउनकी कुल संपत्ति 2018 में 3.4 अरब डॉलर से बढ़कर 2021 में 12 अरब डॉलर हो गई। सबसे धनी अमेरिकियों की लिस्ट में 89वें स्थान पर काबिज जय चौधरी साइबर सुरक्षा फर्म Zscaler के संस्थापक और सीईओ हैं। वे लिस्ट में सबसे धनी भारतीय-अमेरिकी हैं।

इसके अलावा इस लिस्ट में सुंदर पिचाई, सत्य नडेला और निकेश अरोड़ा भी शामिल हैं। अमेरिका में रिकॉर्ड 125 विदेशी मूल के अरबपति रहते हैंफोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के अनुसार, इनमें से कम से कम 12 अरबपति भारत में पैदा हुए हैंये 125 अरबपति 43 अलग-अलग देशों से आए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी किस्मत ज्यादातर अमेरिकी धरती पर ही बनाई है

Khosla Ventures के प्रमुख और सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक विनोद खोसला की कुल संपत्ति 161 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा रोमेश ने ymphony Technology Group की स्थापना की। वह एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और AI के सेक्टर में काम करते हैंउन्हें अमेरिका के 215वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें