Trump on Nobel Award: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार (15 जनवरी) को 'व्हाइट हाउस' में एक निजी बैठक के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंप दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो को अपना नोबेल शांति पुरस्कार देने के लिए धन्यवाद दिया। ट्रंप ने इसे आपसी सम्मान का एक शानदार कदम बताया। वहीं, मचाडो ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, "मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल भेंट किया है।"
