Get App

US China Negotiations: ट्रेड वॉर खत्म करने पर अमेरिका और चीन राजी, क्या अब रेयर अर्थ मैगनेट्स की सप्लाई में नहीं आएगी दिक्कत?

अमेरिका और चीन के बीच सबसे बड़ा मसला चिप और रेयर अर्थ मैगनेट्स की सप्लाई का है। अमेरिका चिप का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है तो चीन रेयर अर्थ मैगनेट्स का सबसे बड़ा सप्लायर है। ये दोनों ही चीजें इलेक्ट्रॉनिक्स सहित की तरह के प्रोडक्ट्स के उत्पादन के लिए बेहद जरूरी हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 9:59 AM
US China Negotiations: ट्रेड वॉर खत्म करने पर अमेरिका और चीन राजी, क्या अब रेयर अर्थ मैगनेट्स की सप्लाई में नहीं आएगी दिक्कत?
रेयर अर्थ मैगनेट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और स्मार्टफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के उत्पादन के लिए जरूरी है। रेयर अर्थ मैगनेट्स का 90 फीसदी उत्पादन चीन में होता है।

अमेरिका और चीन में ट्रेड डील पर लंदन में चल रही बातचीत खत्म हो गई है। दोनों देश टैरिफ वॉर खत्म करने को राजी हो गए हैं। इससे दोनों देशों के बीच संवेदनशील आइटम्स का आयात-निर्यात फिर से शुरू हो जाएगा। बातचीत में शामिल दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने बताया कि दोनों पक्ष एक ऐसे फ्रेमवर्क पर सहमत हो गए हैं, जिसमें यह बताया गया है कि उन मसलों को कैसे लागू किया जाएगा, जिन पर सहमति बन चुकी है। अब दोनों देशों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी सरकार के प्रमुखों को प्रस्ताव के बारे में बताएंगे। चीन के मुख्य व्यापार वार्ताकार ली चेनगैंग ने यह जानकारी दी।

रेयर अर्थ मैगनेट्स की सप्लाई शुरू होगी

अभी अमेरिका और चीन के बीच हुई डील के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। अमेरिका के व्यापार वार्ताकारों ने कहा कि उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि रेयर अर्थ मिनरल्स (Rare Earth Minerals) और मैगनेट्स के शिपमेंट से जुड़े मसलों का समाधान हो जाएगा। अमेरिकी व्यापार मंत्री होवार्ड लुटनिक ने लंदन में संवाददाताओं से कहा, "एक बार प्रेसिडेंट (डोनाल्ड ट्रंप) की मंजूरी मिलने के बाद हम इसे लागू करने की कोशिश करेंगे।" लंदन में दोनों देशों के बीच दो दिन की बातचीत हुई। यह बातचीत करीब 20 घंटों तक हुई।

जरूरत पड़ने पर दोनों देश आगे भी बातचीत को तैयार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें