Get App

एलॉन मस्क से विवाद के बाद अपनी Tesla कार बेच सकते हैं ट्रंप, सुलह की अटकलें भी खारिज

एलॉन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की दुश्मनी अब और गहरी दिखने लगी है। वे दोनों सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। दोनों के बीच ओवल ऑफिस से शुरू हुई जुबानी जंग सोशल मीडिया तक पहुंची और अब सुलह की अटकलों को व्हाइट हाउस ने खारिज कर दिया है। वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी टेस्ला कार को बेचने पर विचार कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 11:27 PM
एलॉन मस्क से विवाद के बाद अपनी Tesla कार बेच सकते हैं ट्रंप, सुलह की अटकलें भी खारिज
मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच की दुश्मनी अब और गहरी दिखने लगी है।

Donald Trump vs Elon Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क के बीच विवाद शुरू हो गया है। ट्रंप और मस्क की दोस्त काफी गहरी थी, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एलॉन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की दुश्मनी अब और गहरी दिखने लगी है। वे दोनों सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी टेस्ला कार को बेचने पर विचार कर रहे हैं।

इसी साल खरीदी Tesla कार भी बेचेंगे!

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह इलेक्ट्रिक कार मार्च में खरीदी थी, जो फिलहाल व्हाइट हाउस में खड़ी है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस गाड़ी को बेचने का फैसला मस्क के साथ हुए टकराव के चलते लिया जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने एलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का समर्थन करने के लिए एक लाल रंग की टेस्ला कार खरीदी थी। उस वक्त उन्होंने यह भी साफ किया था कि वे यह कार पूरी कीमत देकर खरीद रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 80,000 डॉलर थी। ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें छूट नहीं चाहिए, क्योंकि अगर वह रियायत लेते तो लोग कहते कि उन्होंने फायदा उठाया।

डोनाल्ड ट्रंप ने उस वक्त टेस्ला का समर्थन किया था जब कंपनी के शेयर नीचे जा रहे थे और एलॉन मस्क की राजनीतिक पहचान तेज़ी से बढ़ रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें