US End Oil Waivers: अमेरिका के एक फैसले ने फिर से वैश्विक तेल बाजार में हलचल पैदा कर दिया है। व्हाइट हाउस में ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने पुष्टि की है कि रूस और ईरान से तेल खरीदने के लिए दी गई 'अस्थाई छूट' को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि अब इन दोनों देशों से तेल खरीदने पर अमेरिकी प्रतिबंधों की तलवार फिर से लटकने लगी है। इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों पर पड़ सकता है, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर काफी हद तक निर्भर हैं।
