Energy Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने दुनिया को एक गंभीर चेतावनी दी है। 23 मार्च को ऑस्ट्रेलिया में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया पिछले कई दशकों के सबसे भीषण ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव ने वैश्विक तेल आपूर्ति को इस कदर हिला दिया है कि अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है।
