Get App

Shukra Budh Yuti 2026: नए साल में शुक्र और बुध ग्रह का संयोग बनाएगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, तीन राशि वालों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Shukra Budh Yuti 2026: इस साल के अंत में धनु राशि में ग्रहों का अद्भुत संयोग बनेगा, जो नए साल में भी कायम रहेगा। इससे जहां एक राजयोग का निर्माण होगा, वहीं तीन राशियों पर माता लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। आइए जानें किन ग्रहों का होगा संयोग और कौन सी राशियों के लिए होगा ये लकी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2025 पर 8:00 AM
Shukra Budh Yuti 2026: नए साल में शुक्र और बुध ग्रह का संयोग बनाएगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, तीन राशि वालों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा
गुरु की राशि में बुध-शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएगी।

Shukra Budh Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही उनके संयोग का भी बहुत महत्व है। ये सभी स्थितियां 12 राशियों पर प्रभाव डालती हैं और देश-दुनिया की घटनाओं में भी बदलाव लाती हैं। कई बार ग्रहों का दुर्लभ संयोग कुछ जातकों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित होता है। ऐसा ही एक संयोग इस साल के आखिरी दिनों में बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा, जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभकारी होगा। आइए जानें इसके बारे में

बुध और शुक्र का बनेगा दुर्लभ संयोग

ज्योतिष गणना के अनुसार, 29 दिसंबर को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 17 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। जबकि 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक शुक्र भी इसी राशि में रहने वाले हैं।

बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग

धनु राशि गुरु बृहस्पति की राशि मानी जाती है। यानी गुरु की राशि में बुध-शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएगी। यह युति 29 दिसंबर से 17 जनवरी तक रहेगी।

कन्या राशि : शुक्र-बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नया वाहन या संपत्ति खरीदने का अवसर मिल सकता है। कीमती चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है, लेकिन धनधान्य में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की भी संभावनाएं हैं। माता और ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध सौहार्द्रपूर्ण बने रहेंगे।

धनु राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग धनु राशि के जातकों के लिए सुखद समाचार और सकारात्मकता का स्रोत बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। व्यवसाय का प्रचार-प्रसार होगा। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री संभव है। खान-पान का विशेष ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें