Share Market Fall Today: शुरुआती कारोबार में भारी बिकवाली झेलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में निचले स्तरों से तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। बाजार को सहारा देने में बैंकिंग और मिडकैप शेयरों का अहम योगदान रहा है। निफ्टी बैंक, जो सुबह 566 अंक से ज्यादा टूटकर 53,905 के स्तर पर आ गया था, 11:26 बजे तक 210 से ज्यादा अंक रिकवर होकर 54,115.70 (-0.65%) पर ट्रेड कर रहा है। निचले स्तरों पर आई इस खरीदारी से निवेशकों को राहत मिली है, हालांकि वैश्विक दबाव के चलते बाजार अब भी लाल निशान में बना हुआ है
अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 11:52 AM