Union Budget : अब इंफ्रा प्रोजेक्ट में देरी पर इन्वेस्टर्स को नुकसान नहीं झेलना होगा। बजट में इंफ्रा प्रोजेक्ट में देरी पर इसकी भरपाई के लिए एक खास फंड का एलान हो सकता है। ये पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि ये फंड किस तरह से काम करेगा और इसकी जरूरत क्यों पड़ी, इस पर नजर डालें तो इसको इंफ्रा प्रोजेक्ट में देरी होने पर नुकसान के भरपाई के लिए बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस फंड के चलते इंफ्रा प्रोजेक्ट में देरी पर इन्वेस्टर्स को नुकसान नहीं होगा।
