Get App

Budget 2025: बजट डॉक्युमेंट को इतना गोपनीय क्यों रखा जाता है, क्या कभी यह लीक हुआ है?

बजट डॉक्युमेंट की सुरक्षा बहुस्तरीय होती है। इसका मकसद बजट डॉक्युमेंट को लीक होने से रोकना होता है। बजट में संवेदनशील जानकारियां होती हैं, जिनके लीक होने से सरकार को बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बावूजद बजट डॉक्युमेंट्स लीक होने के मामले हो चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2025 पर 5:42 PM
Budget 2025: बजट डॉक्युमेंट को इतना गोपनीय क्यों रखा जाता है, क्या कभी यह लीक हुआ है?
बजट पेश होने से पहले इसकी तैयारी में लगी टीम का संपर्क दुनिया से काट दिया जाता है। उन्हें किसी से मिलने जुलने की इजाजत नहीं होती है।

यूनियन बजट सरकार का सबसे सीक्रेट डॉक्युमेंट है। वित्तमंत्री के इसे संसद में पेश करने तक इसकी गोपनीयता का खास ध्यान रखा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बजट डॉक्युमेंट में ऐसी अहम जानकारियां होती हैं, जिनके लीक होने पर देश और सरकार को काफी नुकसान हो सकता है। इसमें इनकम टैक्स, कॉर्पोरेट टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी में प्रस्तावित बदलाव से जुड़ी जानकारियां शामिल होती हैं। ये जानकारियां सार्वजनिक होने से पहले अगर किसी के हाथ लगती हैं तो इससे सरकार को बड़ा नुकसान हो सकता है।

CISF और IB के अफसरों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी

वित्तमंत्री के लोकसभा में बजट पेश करने से 15 दिन पहले सीआईएसएफ (CISF) और इंटेलिजेंस ब्यूरों (IB) के अधिकारी सतर्कता बढ़ा देते हैं। फाइनेंस मिनिस्ट्री और इसके आसपास के इलाकों पर सुरक्षा बलों की करीबी नजर होती है। वित्तमंत्री, वित्त सचिव और मंत्रालय के दूसरे सीनियर अधिकारियों की भी सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। सीनियर अफसरों के ऑफिस में आनेजाने वाले लोगों पर भी करीबी नजरें होती हैं।

बजट बनाने वाली टीम का संपर्क दुनिया से कट जाता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें