Budget 2026 : बाज़ार 'लोकप्रिय' बजट नहीं, बल्कि 'व्यावहारिक' बजट की तलाश में हैं। भारत को यूनियन बजट में फिस्कल डिस्प्लिन और ग्रोथ पर फोकस वाले स्टिमुलस के बीच एक 'सुनहरा संतुलन' बनाना चाहिए। अगर बजट में इंफ्रा और कंजम्पशन को बढ़ावा मिलता है तो हमारे मार्केट में लंबे समय तक चलने वाला बुल रन शुरू हो सकता है। ये बातें एल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट की को-फंड मैनेजर हिमानी शाह ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कही हैं।
