Get App

AIBE 20 के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

AIBE 20 Notification Out: BCI ने AIBE 20 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। AIBE 20 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2025 पर 6:11 PM
AIBE 20 के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है

AIBE 20 Notification Out: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 26 सितंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, AIBE XX (20) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वहीं ऑनलाइन भुगतान 29 अक्टूबर 2025 तक किया जा सकेगा। अगर आपके फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है तो आपको इसमें करेक्शन का भी मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया 15 नवंबर 2025 से रिटेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करेगा। वहीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XX) का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें