BSEB 10th Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की शैक्षिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा आज, 17 फरवरी, 2026 से शुरू हो रही है। ये परीक्षा 25 फरवरी, 2026 तक पूरे राज्य में दो शिफ्ट में होगी। इस साल, लगभग 15.12 लाख स्टूडेंट्स 1,699 सेंटर्स पर परीक्षा देंगे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल 15,12,687 छात्रों में से 7,85,722 लड़कियां और 7,26,961 लड़के हैं।
