Get App

JDU के कद्दावर विधायक रहे गोपाल मंडल क्यों पिछड़ गए इस बार? जानें उन्हें कितने मिले वोट

बिहार की राजनीति अभी भी बड़े दलों के सिंबल पर टिकी हुई है। JDU, BJP, RJD जैसे दलों का प्रभाव गांव-गांव में मजबूत है। गोपालपुर सीट पर पिछले चुनावों से ही JDU की पकड़ मजबूत रही है। निर्दलीय उम्मीदवार होने से गोपाल मंडल का कोर वोटर खिसक गया

Suresh Kumarअपडेटेड Nov 15, 2025 पर 11:20 PM
JDU के कद्दावर विधायक रहे गोपाल मंडल क्यों पिछड़ गए इस बार? जानें उन्हें कितने मिले वोट
Gopal Mandal: गोपाल मंडल इस बार गोपालपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चर्चित नेताओं की सूची में गोपाल मंडल का नाम भी शामिल है। कभी JDU के फायरब्रांड और कद्दावर विधायक माने जाने वाले गोपाल मंडल इस बार गोपालपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। लेकिन चुनाव परिणाम ने उन्हें बड़ा झटका दिया, मंडल तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें मात्र 12,686 वोट ही मिले। वहीं JDU उम्मीदवार बुलो मंडल ने 1,08,630 वोट पाकर शानदार जीत हासिल की, वही दूसरे स्थान पर VIP के उम्मीदवार डब्लू यादव 50,495 वोट के साथ रहे।

टिकट कटने के बाद निर्दलीय का दांव क्यों नहीं चला?

गोपाल मंडल को इस बार JDU ने टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने पटना स्थित CM आवास के बाहर धरना तक दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले 1-2 महीने से उन्हें CM से मिलने नहीं दिया जा रहा। टिकट नहीं मिलने के बाद वे बगावत तो लेकर आए, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने JDU छोड़ने का ऐलान नहीं किया। वे निर्दलीय चुनाव प्रचार में कहते भी थे, जीतने के बाद नीतीश जी के पास जाऊंगा… पहले अर्जुन था, अब एकलव्य हूं।'

हार की बड़ी वजहें - क्यों नहीं चला गोपाल मंडल का प्रभाव?

बिहार की राजनीति अभी भी बड़े दलों के सिंबल पर टिकी हुई है। JDU, BJP, RJD जैसे दलों का प्रभाव गांव-गांव में मजबूत है। गोपालपुर सीट पर पिछले चुनावों से ही JDU की पकड़ मजबूत रही है। निर्दलीय उम्मीदवार होने से गोपाल मंडल का कोर वोटर खिसक गया।

लगातार विवादों में रहने की छवि

सब समाचार

+ और भी पढ़ें