Get App

Bihar Election 2025: कौन हैं केसी सिन्हा जिनपर प्रशांत किशोर ने लगाया दांव? बिहार में बदलाव के लिए कुम्हरार से जन सुराज के उम्मीदवार का क्या है जीत का फॉर्मूला?

Professor Krishna Chandra Sinha: करीब 40 सालों से उनकी किताबें IIT-JEE जैसी दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं को क्रैक करने में लाखों छात्रों की मदद करती आई हैं। इसके अलावा उनकी K-12 (प्राथमिक से माध्यमिक) की किताबें हर साल लाखों छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 2:12 PM
Bihar Election 2025: कौन हैं केसी सिन्हा जिनपर प्रशांत किशोर ने लगाया दांव? बिहार में बदलाव के लिए कुम्हरार से जन सुराज के उम्मीदवार का क्या है जीत का फॉर्मूला?
केसी सिन्हा को मुख्य रूप से एक लेखक, गणितज्ञ और शिक्षाविद के रूप में जाना जाता है

KC Sinha:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक ऐसा नाम मैदान में उतरा है, जो दशकों से राज्य के लाखों छात्रों के लिए गणित का पर्याय रहा है। 'मैथ्स गुरु' के नाम से मशहूर केसी सिन्हा पहली बार चुनावी परीक्षा का सामना कर रहे हैं, जिन्हें चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने पटना की कुम्हरार विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं उनके बारे में।

कौन हैं प्रोफेसर केसी सिन्हा?

प्रोफेसर केसी सिन्हा का जन्म 29 दिसंबर 1954 को बिहार के भोजपुर जिले में हुआ था। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शिखर तक पहुंचने की अपनी महत्वाकांक्षा को कभी कम नहीं होने दिया। केसी सिन्हा को मुख्य रूप से एक लेखक, गणितज्ञ और शिक्षाविद के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गणित पर 70 से अधिक किताबें लिखी हैं।

करीब 40 सालों से उनकी किताबें IIT-JEE जैसी दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं को क्रैक करने में लाखों छात्रों की मदद करती आई हैं। इसके अलावा, उनकी K-12 (प्राथमिक से माध्यमिक) की किताबें हर साल लाखों छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। प्रोफेसर सिन्हा ने कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें