पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी विधानसभा चुनावों में दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से ताल ठुकेंगी। उनके सामने कभी उनके करीबी रहे और अब कट्टर प्रतिद्विंदी भाजपा के सुवेंदु अधिकारी होंगे, जिससे यह चुनावी मुकाबला बेहद ही दिलचस्प हो जाएगा। बनर्जी और उनके भतीजे और तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के साथ हुए समझौते के तहत तृणमूल दार्जिलिंग की तीन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी।
