'हेरा फेरी' सीरीज की तीसरी फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। लंबे इंतजार के बाद ये क्लीयर हो गया है कि अब हेरा फेरी 3 में वही पुरानी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की शानदार तिकड़ी एक साथ नजर आएगी। पिछले महीने परेश रावल ने एक पोस्ट में बताया था कि वह अब हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं है। ये खबर सुन कर हर कोई हैरान था। अब एक्टर की फिल्म में वापसी से फैंस बेहद खुश हैं।
