
Bigg Boss 19: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरुआत से ही फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है। शो में आए दिन घर वालों के बीच में लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता रहता है। वहीं आज का एपिसोड काफी मजेदार रहा। आज घर में घरवालों के बीच कैप्टेंसी टास्क का आयोजन किया गया। बिग बॉस ने घर में कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा की तीन पार्टी बनाई। टास्क की शुरुआत में कुनिका मजाकिया अंदाज में बाकी दो नेताओं पर तंज कसती हैं। शहबाज इसे मजे में लेते हुए एक फनी एक्ट करते हैं और दोनों का रोस्ट करते हैं। गौरव अपनी पार्टी का नाम ‘संघर्ष पार्टी’ रखते हैं और कहते हैं कि कैप्टन बनने के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा मेहनत की है। इसके बाद बिग बॉस बताते हैं कि हर पार्टी में तीन-तीन सदस्य होने चाहिए।
पॉलिटिकल कैप्टेंसी टास्क
टास्क की शुरुआत में मृदुल और प्रणित गौरव की पार्टी में शामिल होते हैं, जबकि अशनूर और मालती शहबाज की टीम में जाते हैं। कुनिका की ‘शक्ति पार्टी’ में फरहाना और तान्या जुड़ती हैं। सभी पार्टियां अपना-अपना मैनिफेस्टो पेश करती हैं और अपनी खूबियों को उजागर करती हैं। गौरव बताते हैं कि उन्होंने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन झेले हैं, लेकिन फिर भी मजबूती से खेलते रहे हैं। वहीं कुनिका अपनी ऑल-विमेन पार्टी को सबसे मजबूत बताती हैं।
अमाल बने संचालक
टास्क के दौरान गौरव और फरहाना के बीच बहस होती है, जबकि कुनिका संचालक अमाल पर एकतरफा होने का आरोप लगाती हैं। शहबाज अपनी पार्टी का नाम सिर्फ ‘पार्टी’ रखते हैं और कहते हैं कि वे सबसे ज़्यादा मनोरंजन करते हैं। जब अमाल से पूछा गया कि उन्हें किसका कैंपेन बेहतर लगा, तो उन्होंने गौरव की ‘संघर्ष पार्टी’ को विजेता घोषित किया। इससे कुनिका, फरहाना और तान्या नाराज हो गईं और अमाल को बायस्ड कहा।
फरहाना ने फिर ड्यूटी करने से किया इनकार
टास्क के बाद फरहाना अमाल से नाराज हो जाती है क्योंकि अमाल ने फरहाना को ‘बदतमीज’ कहा था। गुस्से में वह बर्तन धोने की अपनी ड्यूटी करने से मना कर देती है। इस पर अमाल साफ कहते हैं कि जो भी अपनी ड्यूटी नहीं करेगा, उसे खाना नहीं दिया जाएगा और उसे खुद खाना पकाना होगा। इसी दौरान फरहाना की फिर से शहबाज से बहस हो जाती है। बाद में तान्या, कुनिका से बात करते हुए कहती है कि फरहाना अब झगड़ों से थक चुकी है, लेकिन उसे लगता है कि अगर वह रुक गई तो लोग उसे कमजोर समझेंगे, इसलिए वह खुद को रोक नहीं पा रही है।
अमाल के सवाल-जवाब का राउंड
टास्क के अगले हिस्से में अमाल हर पार्टी के दो सदस्यों से सवाल पूछते हैं। वह प्रणित से पूछते हैं कि उन्होंने अभिषेक की जगह अशनूर को क्यों चुना। प्रणित का जवाब ज्यादातर लोगों को पसंद आता है, लेकिन कमाल मृदुल के जवाब से सहमत नहीं होते। इसके बाद कुनिका और तान्या अमाल के सवालों का जवाब देती हैं, जहां तान्या साफ करती है कि उसने कभी नीलम को धोखा नहीं दिया। फिर शहबाज, अमाल के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते हैं, जबकि मालती तान्या और फरहाना के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा करती है। मालती ने कहा कि फरहाना सच्ची है, लेकिन अक्सर गलत बातें कर देती है। इस पर फरहाना कहती है कि मालती को उसके प्रति इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए। अंत में, कमाल को कुनिका की पार्टी के जवाब सबसे बेहतर लगते हैं और वे उसी को राउंड का विजेता घोषित करते हैं।
मालती का अमाल पर आरोप, तान्या हुई नाराज
टास्क खत्म होने के बाद मालती, अमाल पर भड़क जाती है। वह कहती है कि ऐसा लगता है जैसे कमाल तान्या के पीछे पड़ा है, क्योंकि उसके ज़्यादातर सवाल उसी से जुड़े होते हैं। इस बात पर तान्या नाराज हो जाती है, खासकर तब जब मालती कहती है कि वह “स्पिरिचुअल” नहीं है। तान्या इस पर शहबाज़, गौरव और मृदुल से पूछती है कि क्या उन्हें भी ऐसा लगता है कि वह आध्यात्मिक नहीं है। मृदुल जवाब देने से बचता है और कहता है कि वह बहुत कुछ जानता है, लेकिन अगर वह सच बताएगा तो तान्या उससे सहमत नहीं होगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।