Get App

Bigg Boss: सीरियल बंद होने के बाद गम में हैं ये एक्ट्रेस, 'बिग बॉस 19' में होगी एंट्री!

Khushi Dubey: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बार शो का फॉर्मेट भी पहले से अलग हो सकता है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साईटेड हैं। कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 4:18 PM
Bigg Boss: सीरियल बंद होने के बाद गम में हैं ये एक्ट्रेस, 'बिग बॉस 19' में होगी एंट्री!
अभी तक इस शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन समय काफी चर्चा में हैं। वहीं इस बार शो का फॉर्मेट भी पिछले सीजन से काफी अलग हो सकता है। फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही वहीं इस बार बिग बॉस 19 में कई कंटेस्टेंट्स शामिल होने वाले है। दर्शकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात में है कि इस सीजन में किन-किन सेलेब्रिटीज को शामिल किया जाएगा। अभी तक इस शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ समय पहले 'जादू तेरी नजर' की एक्ट्रेस खुशी दुबे ने बताया था कि उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में खुशी ने इस बारे में बात की और बताया कि उनकी भागीदारी को लेकर फिलहाल कोई पक्की जानकारी नहीं है।

शो बंद होने पर एक्ट्रेस ने क्या कहा

जूम को दिए इटरव्यू में खुशी दुबे ने कहा, "अगर आगे कुछ होता है तो सबसे पहले मैं आप लोगों को ही बताऊंगी। फिलहाल मैं अपने शो 'जादू तेरी नजर' के ऑफ-एयर होने से थोड़ी उदास हूं। अभी ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं शेयर कर सकूं। लेकिन अगर भविष्य में कुछ होता है फिर चाहे वो कोई रियलिटी शो ही क्यों न हो, तो मैं जरूर सबके साथ शेयर करूंगी।" एक्ट्रेस ने आगे कहा, "सच कहूं तो मैं चौंक गई थी। मुझे बिल्कुल भी इसकी उम्मीद नहीं थी। हम सभी हैरान रह गए क्योंकि शो के बंद होने का कोई इशारा या अंदाजा नहीं था। उसी दिन टीआरपी भी बढ़ी थी और हमें आने वाले हफ्तों में और बेहतर नतीजों की उम्मीद थी। दर्शकों को मेरी और जैन की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही थी और 'गौरीहान' का किरदार भी लोगों के दिलों में जगह बना रहा था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें