Get App

Bugonia OTT Release: ओटीटी रिलीज पर इस दिन रिलीज होगी 'Bugonia', जानें कहां पर देखें एम्मा स्टोन की फिल्म

Bugonia OTT Release: एम्मा स्टोन की साइकोलॉजिकल फिल्म 'बुगोनिया' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है ये फिल्म

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:15 PM
Bugonia OTT Release: ओटीटी रिलीज पर इस दिन रिलीज होगी 'Bugonia', जानें कहां पर देखें  एम्मा स्टोन की फिल्म
थ्रिलर फिल्म बुगोनिया 28 फरवरी 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी

इंटरनेशनल फेस्टिवल सर्किट में धूम मचाने के बाद एम्मा स्टोन की नई साइकोलॉजिकल ब्लैक कॉमेडी फिल्म “बुगोनिया” अब डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इससे पहले फिल्म का पहला प्रीमियर 28 अगस्त 2025 को 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले थे। खास तौर पर एम्मा स्टोन और जेसी प्लेमन्स की परफॉर्मेंस की काफी सराहना की गई। अब ये फिल्म अपने ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है, फैंस को इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है ये फिल्म

कहां पर रिलीज होगी फिल्म

थ्रिलर फिल्म 28 फरवरी 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। रिलीज की जानकारी देते हुए प्लेटफ़ॉर्म ने X पर इसका ट्रेलर शेयर किया और लिखा, “दो लोगों को यकीन है कि उनका बॉस एक एलियन है। अब उन्होंने इसके खिलाफ कदम उठाने का फैसला कर लिया है। बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्ट्रेस समेत चार एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड ‘बगोनिया’ 28 फरवरी से JioHotstar के पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगी।”

इस फिल्म का डायरेक्शन योर्गोस लैंथिमोस ने किया है और इसकी कहानी विल ट्रेसी ने लिखी है। यह फिल्म साल 2003 की साउथ कोरियन कल्ट क्लासिक फिल्म “सेव द ग्रीन प्लैनेट!” से प्रेरित है, जिसे लैंथिमोस ने अपने अलग और अनोखे अंदाज में नए रूप में पेश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें