Get App

Manoj Kumar Death: देश भक्ति का अलख जगाने वाले मनोज कुमार की कौन थी पहली फिल्म? इस मूवीज के लिए सब कुछ रख दिया गिरवी

Manoj Kumar Death News: दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार (4 अप्रैल) तड़के करीब 3:30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता था। उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 04, 2025 पर 9:35 AM
Manoj Kumar Death: देश भक्ति का अलख जगाने वाले मनोज कुमार की कौन थी पहली फिल्म? इस मूवीज के लिए सब कुछ रख दिया गिरवी
Manoj Kumar Death: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार तड़के 87 साल की उम्र में निधन हो गया

Manoj Kumar Death: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का शुक्रवार (4 अप्रैल) तड़के मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 साल के थे। मनोज कुमार के पारिवारिक मित्र एवं फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि कुमार कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने बताया कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार को 'शहीद' (1965), 'उपकार' (1967), 'पूरब और पश्चिम' (1970) और 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974) जैसी मशहूर फिल्मों के लिए जनता का अपार स्नेह एवं प्यार मिला।

मनोज कुमार (Manoj Kumar) को खासतौर पर उनकी देशभक्ति के लिए जाना जाता था। फिल्मों के जरिए देशभक्ति का अलख जगाने वाले कुमार को 'भारत कुमार (Bharat Kumar)' के नाम से भी जाना जाता था। उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी (Harikrishna Giri Goswami) था। मनोज कुमार का फिल्मी एक्टिंग करियर 1957 की फिल्म 'फैशन' से शुरू हुआ था। कुमार का सबसे ज्यादा चर्चित दौर 1960 और 1970 में रहा। इस दौरान उन्होंने दर्जनों फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें से अधिकतर फिल्में उन्होंने खुद लिखीं और उसमें एक्टिंग भी किया।

मनोज कुमार का फिल्मी सफर

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना। बंटवारे के बाद कुमार के माता-पिता ने भारत में रहने का फैसला किया। इसी के साथ वह दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था। बताया जाता है कि वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्टर बनने का निश्चय कर लिया। इसी के साथ ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार रख लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें