Get App

Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Manoj Kumar Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का आज (4 अप्रैल 2025) सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है। वो 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर थे। वो देश भक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2025 पर 12:24 PM
Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Manoj Kumar Passed Away: मनोज कुमार को साल 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता जाता था। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वो देश भक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से साल 1992 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा साल 2015 में सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

अशोक पंडित ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि

मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के 'शेर' मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें