बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। 17 फरवरी 2026 से वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही परिवार और करीबियों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से खान परिवार का हर सदस्य नियमित रूप से उनसे मिलने पहुंच रहा है और उनका हालचाल ले रहा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।
