Get App

Salman Khan की फिल्म में साउथ की टॉप एक्ट्रेस, दो हीरोइनों के साथ दिखेगा दमदार कॉम्बिनेशन

Salman Khan: रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद अब सलमान खान एक और साउथ अभिनेत्री के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी में हैं। खबर है कि उनकी अपकमिंग फिल्म में साउथ सिनेमा की एक लेडी सुपरस्टार की एंट्री हो गई है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 1:50 PM
Salman Khan की फिल्म में साउथ की टॉप एक्ट्रेस, दो हीरोइनों के साथ दिखेगा दमदार कॉम्बिनेशन
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं।

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी खबरें सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि सलमान जल्द ही एक पैन इंडिया फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें हिंदी और साउथ सिनेमा का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि देशभर के दर्शकों को ध्यान में रखा जा सके। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री नयनतारा का नाम भी जोड़ा जा रहा है।

अगर ऐसा होता है तो पहली बार सलमान और नयनतारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दे सकती है, जिसे लेकर फैंस के बीच अभी से उत्साह बढ़ने लगा है। हालांकि फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है

पैन इंडिया फिल्म में दिखेगा बड़ा स्टारकास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करेंगे, जबकि इसे मशहूर निर्माता दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर तैयार किया जा रहा है, इसलिए इसमें हिंदी और साउथ सिनेमा के कई बड़े कलाकारों को शामिल करने की योजना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें