Get App

Sikandar OTT release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'सिकंदर' ने दी दस्तक, यहां देखें सलमान खान की फिल्म

Sikandar OTT release: नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर शेयर कर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की डिजिटल रिलीज डेट का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर के कैप्शन में लिखा, "सुना है बहुत लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे थे? सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने के लिए।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 25, 2025 पर 5:30 PM
Sikandar OTT release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'सिकंदर' ने दी दस्तक, यहां देखें सलमान खान की फिल्म
Sikandar OTT release: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के ओटीटी पर रिलीज हो गई है

Sikandar OTT release: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म 'सिकंदर' के ओटीटी रिलीज का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने इसकी डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। बता दें ये एक्शन ड्रामा फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन सिकंदर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब ये फिल्म 25 मई 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है।

वीडियो शेयर कर किया ऐलान

नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर शेयर कर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की डिजिटल रिलीज डेट का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर के कैप्शन में लिखा, "सुना है बहुत लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे थे? सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने के लिए।" यह फिल्म 25 मई से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। प्लेटफॉर्म ने पहले से ही अपने इंटरफेस पर इसे "रविवार को आ रही है" के टैग के साथ दिखाना शुरू कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें