Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि कई मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं। बता दें कि इस घटना की वजह से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
