Get App

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाश अभियान जारी

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, पहली कॉल सुबह 8:33 बजे आई, जिसके बाद फायर टेंडर और बम स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 10:31 AM
Delhi Bomb Threat: दिल्ली के 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाश अभियान जारी
Delhi Bomb Threat: दिल्ली के कुल 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कि सोमवार (9 फरवरी) को राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। DFS के अनुसार, सुबह शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कई शिक्षण संस्थानों से इमरजेंसी कॉल आए, जिसके बाद तुरंत फायर टेंडर और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को उन जगहों पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया है।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि आज कुल 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फायर सर्विस की टीमें तुरंत परिसर में पहुंचीं। तलाशी अभियान जारी है। वहीं, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल टीमों के साथ डॉग स्क्वॉड बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट, कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी, रोहिणी में वेंकटेश्वर स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल, NFC, द इंडियन स्कूल, सादिक नगर, CM स्कूल, रोहिणी, DTA स्कूल, INA, बाल भारती स्कूल, रोहिणी, एयर फोर्स स्कूल, लोधी रोड, KR मंगलम, इंडियन स्कूल उन स्कूलों में शामिल थे जिन्हें बम की धमकी मिली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के नौ स्कूलों में बम की धमकी वाले कॉल आए। दिल्ली पुलिस, फायर टीमें और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर मौजूद हैं। साउथ दिल्ली में अब तक इन तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली है। सभी कॉल सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच आए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें