Delhi-Meerut RRTS: अब दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करना मेट्रो जितना आसान और तेज हो जाएगा। एनसीआर ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) जल्द ही सराय काले खां से मेरठ तक की 82 किलोमीटर लंबी रैपिड रेल सेवा शुरू करने वाला है। रविवार को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रैपिड रेल का ट्रायल रन पूरा हो गया है। ट्रायल के समय में दिल्ली से मेरठ की ये दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय हुई। अभी 55 किलोमीटर ट्रैक पर रैपिड रेल चल रही है।
