Get App

Elvish Yadav Firing Case: एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी इशांत गिरफ्तार, फरीदाबाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

Elvish Yadav House Firing Case: गिरफ्तार आरोपी का नाम इशांत उर्फ इशू गांधी है। उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। एल्विश यादव के गुरुग्राम के सेक्टर 57 में स्थित घर के बाहर 17 अगस्त को सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 8:18 AM
Elvish Yadav Firing Case: एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी इशांत गिरफ्तार, फरीदाबाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़
Elvish Yadav Firing VIDEO: एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर कम से कम 25 गोलियां चलाई गईं

Elvish Yadav House Firing Case: हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले दिनों यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इशांत उर्फ इशू गांधी है। उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। एल्विश यादव के गुरुग्राम के सेक्टर 57 में स्थित घर के बाहर 17 अगस्त को सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घर के बाहर आते और दूर से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ सेकंड बाद उनमें से एक मुख्य गेट पर झुका और गोलियां चलाता रहा, फिर दोनों भाग गए। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उस वक्त यादव घर पर नहीं थे। हालांकि उनके परिवार के कुछ सदस्य घर में थे लेकिन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार तड़के एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुख्य आरोपी इशांत को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी आरोपी और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी के पैर में गोली लगी हैं। फिलहाल, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

'भाऊ गैंग' ने ली हमले की जिम्मेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें