बिहार के औरंगाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। औरंगाबाद जिले में चार लड़कियों की कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता ने उन्हें लड़कों के साथ घूमने को लेकर डांटा था, जिसके बाद यह दुखद घटना हुई। यह मामला 29 जनवरी का है और हसपुरा थाना क्षेत्र की एक दलित बस्ती का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है।
