Get App

IMD Heavy Rain Alert Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों के लिए अलर्ट, 70kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

IMD Heavy Rain Alert Today: बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। पिछले कई दिनों से 45 डिग्री वाली झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे लोगों को आज सुबह की बारिश और ठंडी हवाओं ने सुकून दिया है। IMD के अनुसार, यह राहत अभी जारी रहने वाली है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 9:35 AM
IMD Heavy Rain Alert Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों के लिए अलर्ट, 70kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों के लिए अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert Today: बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। पिछले कई दिनों से 45 डिग्री वाली झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे लोगों को आज सुबह की बारिश और ठंडी हवाओं ने सुकून दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह राहत अभी जारी रहने वाली है क्योंकि उत्तर भारत के 13 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दिल्ली के लुटियंस जोन, कुशक रोड और आसपास के कई इलाकों में घने बादलों के साथ हुई बारिश ने भीषण लू से राहत दी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR: 38 डिग्री तक गिरेगा पारा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें