Get App

हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अब नॉन-वेज खाना भी मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू में किया बदलाव

Howrah-Kamakhya Vande Bharat train: ईस्टर्न रेलवे (ER) के एक अधिकारी ने मंगलवार (27 जनवरी) को बताया कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के मेन्यू लिस्ट में जल्द ही नॉन-वेज खाने के ऑप्शन शामिल किए जाएंगे। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ओवरनाइट ट्रेन में फिलहाल केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर यात्रियों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 4:00 PM
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अब नॉन-वेज खाना भी मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू में किया बदलाव
Howrah-Kamakhya Vande Bharat train: पूर्वी रेलवे ने कहा कि हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में जल्द मांसाहारी भोजन परोसा जाएगा

Howrah-Kamakhya Vande Bharat train: हावड़ा और कामाख्या के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अब जल्द ही मांसाहारी खाना भी परोसा जाएगा। ईस्टर्न रेलवे (ER) के एक अधिकारी ने मंगलवार (27 जनवरी) को बताया कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के मेन्यू लिस्ट में जल्द ही नॉन-वेज खाने के ऑप्शन शामिल किए जाएंगे। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ओवरनाइट ट्रेन में फिलहाल केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर यात्रियों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी।

पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "एक सप्ताह के भीतर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की व्यंजन सूची में मांसाहारी भोजन के विकल्प उपलब्ध होने की संभावना है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी थी। इसने 22 जनवरी को गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन से और अगले दिन हावड़ा से अपनी रेगुलर कमर्शियल सर्विस शुरू की।

रेलवे ने यह भी आश्वासन दिया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में परोसा जाने वाला भोजन स्थानीय स्वाद से भरपूर होगा। यानी कामाख्या से रवाना होने वाली ट्रेन में असमिया व्यंजन और हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन में पश्चिम बंगाल के स्थानीय व्यंजन होंगे।

पश्चिम बंगाल और असम दोनों राज्यों के स्थानीय व्यंजनों में मछली और मांस सहित मांसाहारी व्यंजनों की प्रमुख भूमिका है। रेलवे की अन्य प्रीमियम रेलगाड़ियों जैसे राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन में पहले से ही यात्रियों को मांसाहारी भोजन के विकल्प उपलब्ध हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें