भारत अब खाड़ी क्षेत्र के पारंपरिक स्रोतों के अलावा अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा और रूस जैसे नए स्रोतों से ज्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) कार्गो हासिल कर रहा है। यह बात पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही है। रॉयटर्स के मुताबिक, पुरी ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को सलाह दी है कि वे हॉस्पिटैलिटी और रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए एक महीने तक बायोमास, केरोसिन और कोयले को वैकल्पिक ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करने की इजाजत दें। ऐसा इसलिए ताकि LPG का इस्तेमाल कम हो सके।
