नई दिल्ली में ईरानी दूतावास में गुरुवार को एक विशेष शोक पुस्तिका रखी गई, जिसमें भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हस्ताक्षर कर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर संवेदना जताई। खामेनेई की मौत 28 फरवरी को उस समय हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इस अभियान को “Operation Epic Fury” नाम दिया गया था।
