Get App

Jaipur Metro Phase-II: जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी! 41KM का बनेगा कॉरिडोर बनेगा, 36 स्टेशन बनाने की योजना, जानें- सभी डिटेल्स

Jaipur Metro Phase-II: राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण (Phase-II) के तहत प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कॉरिडोर को पिंक सिटी की भविष्य की जीवनरेखा बताया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 9:48 AM
Jaipur Metro Phase-II: जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी! 41KM का बनेगा कॉरिडोर बनेगा, 36 स्टेशन बनाने की योजना, जानें- सभी डिटेल्स
Jaipur Metro Phase-II: जयपुर में 41 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर 36 स्टेशन बनाने की योजना है

Jaipur Metro Phase-II: जयपुरवासियों के लिए एक गुड न्यूज है। केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट शहरी आवाजाही को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस फैसले से जयपुर में ट्रैफिक कम होने और रोजाना के सफर में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। नया मेट्रो कॉरिडोर कुल 41 किलोमीटर लंबा होगा। यह प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक चलेगा। यह जयपुर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को आपस में जोड़ेगा।

इस प्रोजेक्ट का मकसद सिर्फ सफर का समय कम करना ही नहीं, बल्कि शहर के अहम इलाकों को जोड़ने वाली एक आसान और बिना रुकावट वाली ट्रांजिट लाइन बनाना भी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कॉरिडोर को शहर की भविष्य की जीवनरेखा बताया है।

यह प्रोजेक्ट 13,037 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा। यह शहर की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में बड़ा योगदान देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। इस योजना के तहत 41 किलोमीटर लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर बनाया जाएगा, जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक जाएगा।

36 स्टेशन बनाने की योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें