Get App

कब रिटायर होंगे CJI बीआर गवई, कौन होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस? शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वह भारतीय न्यायपालिका के अगले प्रमुख बनने की लाइन में पहले नंबर पर हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की नियुक्ति को मंजूरी मिलती है तो वह अगले महीने 24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के चीफ का पद ग्रहण करेंगे। जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 तक यानी करीब 15 महीने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2025 पर 2:30 PM
कब रिटायर होंगे CJI बीआर गवई, कौन होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस?  शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया
चीफ जस्टिस बीआर गवई के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं

केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। बता दें कि, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) भूषण आर. गवई का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। इसी के तहत केंद्रीय कानून मंत्रालय ने उनसे उनके उत्तराधिकारी का नाम सुझाने का अनुरोध किया है। इससे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई अगले महीने 23 नवंबर की तारीख को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे।

शुरू हुई प्रक्रिया

परंपरा के अनुसार, कानून मंत्रालय मौजूदा मुख्य न्यायाधीश से उनके कार्यकाल खत्म होने से लगभग एक महीने पहले उनके उत्तराधिकारी का नाम सुझाने को कहता है। इसके बाद, मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश का नाम आगे बढ़ाते हैं, “जिन्हें इस पद के लिए उपयुक्त और योग्य माना जाता है।” CJI भूषण आर. गवई के बाद, जस्टिस सूर्यकांत को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने की सबसे संभावित दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि CJI गवई की औपचारिक सिफारिश के बाद जस्टिस सूर्यकांत को भारत के अगले चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद, परंपरा के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के साथ महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों में भाग लेना शुरू करेंगे, ताकि वे इस भूमिका से जुड़ी जिम्मेदारियों से परिचित हो सकें।

जस्टिस सूर्यकांत कौन हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें