Get App

कर्नाटक में जश्न में मची चीख-पुकार, राजोत्सव में 5 लोगों पर चाकू से हमला...अब पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

बताया जा रहा है कि हमलावरों के पास चाकू और अन्य हथियार थे। उन्होंने पांच लोगों पर हमला किया और फिर वहां से फरार हो गए। यह घटना APMC पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुई। घायल लोगों की पहचान गुरुनाथ वक्कुंड, सचिन कांबले, लोकेश बेतागेरी, महेश, विनायक और नज़ीर पठान के रूप में हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2025 पर 5:40 PM
कर्नाटक में जश्न में मची चीख-पुकार, राजोत्सव में 5 लोगों पर चाकू से हमला...अब पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन
बेलगावी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

बीते शनिवार यानी एक नवंबर 2025 को कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूरे राज्य में जश्न का माहौल था। हालांकि, इसी बीच बेलगावी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उत्सव के दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

घटना पर पुलिस का सख्त एक्शन

पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के बेलगावी में कन्नड़ राज्योत्सव के दौरान एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां कुछ बदमाशों ने चाकू और तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

यह हमला सदाशिव नगर में लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स के पास हुआ। जुलूस चल रहा था, तभी अचानक भीड़ में से बदमाशों का एक ग्रुप निकला और लोगों पर बिना रुके चाकू से वार करने लगा। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस ने तुरंत हालात संभालने के लिए कदम उठाए। घायल लोगों का इलाज चल रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें