LPG Tanker Green Sanvi: भारत के सातवें एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी ने 3 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया। यह भारत पहुंच चुका है। इसे भारत की कूटनीति का कमाल कहा जा सकता है। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई के बीच जब दुनियाभर के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल खतरे से भरा है तब इंडिया के सातवें जहाज ने इसे पार कर लिया है। इससे पहले छह जहाज ईंधन लेकर इस रास्ते से भारत पहुंच चुके हैं।
