Get App

West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 173 थाना प्रमुखों का तबादला

West Bengal Elections 2026: चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल के 173 पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों और निरीक्षकों का तबादला कर दिया, जिनमें कोलकाता पुलिस के अंतर्गत आने वाले 31 थानें भी शामिल हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 9:54 AM
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 173 थाना प्रमुखों का तबादला
बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 173 थानों के अधिकारियों का हुआ तबादला

West Bengal Elections 2026: चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल के 173 पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों और निरीक्षकों का तबादला कर दिया, जिनमें कोलकाता पुलिस के अंतर्गत आने वाले 31 थानें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए लिया गया है।

इस तबादले में कोलकाता के भवानीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं।

इस तबादलों में कूच बिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना जिलों में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है, जो निरीक्षक और उप-निरीक्षक रूप में काम कर रहे थे।

आदेश के अनुसार, पहले स्पेशल टास्ट फोर्स (STF) में तैनात सौमित्र बसु भवानीपुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें