Get App

Malegaon Blast Case: 10 साल की जांच और 7 साल के ट्रायल के बाद आज आएगा फैसला, जानिए इस केस की पूरी टाइमलाइन

Malegaon Blast Case 2008: इस घटना के 10 साल बाद 30 अक्टूबर 2018 को मामले में आरोप तय किए गए, जिसमें साध्वी प्रज्ञा और लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित भी शामिल थे। दिसंबर 2018 में ट्रायल औपचारिक रूप से शुरू हुआ

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 12:01 PM
Malegaon Blast Case: 10 साल की जांच और 7 साल के ट्रायल के बाद आज आएगा फैसला, जानिए इस केस की पूरी टाइमलाइन
नवंबर 2008 में धमाके में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित सबूत बरामद किए गए, जो कथित तौर पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की थी

Malegaon Blast Case: महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए धमाके के 17 साल बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक विशेष अदालत गुरुवार,31 जुलाई को इस मामले में अपना फैसला सुनाने वाली है। बता दें कि 29 सितंबर 2008 को मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित मालेगांव कस्बे में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल से बंधा एक विस्फोटक फट गया था, जिसमें छह लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए थे। यह घटना रमजान के पवित्र महीने के दौरान और नवरात्रि से ठीक पहले हुई थी। इस मामले में ट्रायल 2018 में शुरू हुआ था और 19 अप्रैल 2025 को समाप्त हुआ, जिसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। यह मामला अपने आप में कई उतार-चढ़ावों और राजनीतिक मोड़ से भरा रहा है। आइए आपको बताते हैं इस मामले में अब तक की पूरी टाइमलाइन।

एटीएस की जांच और हिंदुत्ववादी संगठनों का लिंक (2008-2009)

इस मामले की जांच महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) का रही थी जिसका नेतृत्व हेमंत करकरे कर रहे थे। जांच के बाद ये आरोप लगाया गया कि धमाका हिंदू दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा किया गया था। अक्टूबर 2008 में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर अभिनव भारत, एक हिंदू दक्षिणपंथी समूह से संबंध रखने और मुस्लिम समुदाय पर 'बदले का हमला' करने का संदेह था। नवंबर 2008 में धमाके में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित सबूत बरामद किए गए, जो कथित तौर पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की थी। दुर्भाग्यपूर्ण ये रहा कि मामले के मुख्य जांचकर्ता और विशेष आईजीपी हेमंत करकरे 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए।

जमकर हुई सियासी उथल-पुथल (2009-2011)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें