मुंबई और सबअर्ब क्षेत्रों में सोमवार (21 जुलाई) को भारी भारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दोपहर 12:20 बजे तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन-चार घंटों के दौरान मुंबई और उपनगरीय क्षत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के बाद अंधेरी सबवे को बहुत ज्यादा पानी भरने की वजह से बंद कर दिया गया है। देश की वित्तीय राजधानी में इस पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान है।
