Get App

Heavy Rain Alert: मुंबई में बारिश का प्रकोप, कई इलाकों में पानी भरने से यातायात ठप

Heavy Rain Alert: सोमवार (18 अगस्त) को मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश जारी रही। आईएमडी ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट और रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे घाट, सतारा व कोल्हापुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया। जलभराव और ट्रैफिक जाम से शहर की रफ्तार थम गई है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 10:46 AM
Heavy Rain Alert: मुंबई में बारिश का प्रकोप, कई इलाकों में पानी भरने से यातायात ठप
Heavy Rain Alert: मुंबई नाउकास्ट के अनुसार 18 और 19 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी।

सोमवार (18 अगस्त) को मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार तेज बारिश होती रही, जिससे शहर की रफ्तार थम-सी गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे घाट, सतारा और कोल्हापुर जैसे जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों की देरी जैसी समस्याएँ सामने आ रही हैं। अंधेरी, गोरेगांव, मालाड और बांद्रा जैसे उपनगरीय इलाकों में बारिश की रफ्तार 70-80 मिमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ये सिलसिला अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है। प्रशासन ने नागरिकों को गैरजरूरी यात्रा से बचने, निचले इलाकों में जाने से परहेज करने और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व लोकल ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

ट्रैफिक और लोकल ट्रेनें प्रभावित

सुबह ऑफिस टाइम के दौरान मुंबई की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से ट्रैफिक जाम लग गया। सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेनें भी लगभग दस मिनट की देरी से चल रही हैं। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर विले पार्ले के पास वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। बारिश के चलते शहर की रफ्तार थम सी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें