Get App

'मम्मी के ऊपर कुछ डाला फिर लाइटर से आग लगा दी' निक्की की हत्या की खौफनाक कहानी, 6 साल के मासूम की जुबानी

Nikki Murder Case: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि निक्की को उसके पति विपिन और सास ने बेरहमी से पीटा और बाल पकड़कर घसीटा। एक और वीडियो में वह आग की लपटों में झुलसती हुई सीढ़ियों से लंगड़ाते हुए नीचे आती दिखाई देती है। निक्की ने 2016 में विपिन से शादी की और उनका एक बच्चा है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 24, 2025 पर 3:52 PM
'मम्मी के ऊपर कुछ डाला फिर लाइटर से आग लगा दी' निक्की की हत्या की खौफनाक कहानी, 6 साल के मासूम की जुबानी
Nikki Murder Case: निक्की की हत्या की खौफनाक कहानी, 6 साल के मासूम की जुबानी

सिर्फ 6 साल का एक मासूम बच्चा अपनी मां को जिंदा जलते हुए देखता है। वह डरी-सहमी आवाज में पड़ोसियों से कहता है- "मम्मी पर कुछ डाला, उन्हें थप्पड़ मारा और फिर लाइटर से आग लगा दी"। यह मासूम गवाही अब उस घटना की सच्चाई सबके सामने ला रही है, जिसने सभी का दिल दहला दिया है। ये घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव की है। उस बच्चे की मां निक्की गंभीर रूप से जल गई और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाते समय ही उसने दम तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि निक्की को उसके पति विपिन और सास ने बेरहमी से पीटा और बाल पकड़कर घसीटा। एक और वीडियो में वह आग की लपटों में झुलसती हुई सीढ़ियों से लंगड़ाते हुए नीचे आती दिखाई देती है।

कंचन ने ही मोबाइल पर बनाए वीडियो

निक्की की बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी उसी घर में हुई है, उसने घटना के कुछ हिस्से मोबाइल में रिकॉर्ड किए। उसने बताया कि निक्की को सालों से दहेज के लिए परेशान और पीटा जाता था। उससे 36 लाख रुपए की मांग की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें