Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल को राज्य के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय बताया बै। शाह ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में उनकी वापसी का स्वागत किया है। गृह मंत्री ने गुरुवार (5 मार्च) को नीतीश कुमार को बिहार को "जंगल राज" के दौर से बाहर निकालने का क्रेडिट दिया। साथ ही कहा कि राज्य में पिछले दो दशकों में शासन, कानून-व्यवस्था और विकास में काफ़ी सुधार हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के CM अब नेशनल पॉलिटिक्स में आ रहे हैं।
