Get App

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सितंबर से शुरू करेगा फ्लाइट, सरकार ने बताई टाइमलाइन

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने का इंतजार लाखों लोग कर रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट का लॉन्च काफी समय से टल रहा है। नोएडा एयरपोर्ट की नींव नवंबर 2021 में रखी गई थी लेकिन अब ऐसी उम्मीद है कि सितंबर में एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 5:46 PM
Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सितंबर से शुरू करेगा फ्लाइट, सरकार ने बताई टाइमलाइन
Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने का इंतजार लाखों लोग कर रहे हैं।

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने का इंतजार लाखों लोग कर रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट का लॉन्च काफी समय से टल रहा है। नोएडा एयरपोर्ट की नींव नवंबर 2021 में रखी गई थी लेकिन अब ऐसी उम्मीद है कि सितंबर में एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दी है।

उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की बैठक में कहा कि पहले की सरकारों (सपा और बसपा) के समय यह एयरपोर्ट सिर्फ चुनावों के वक्त दिखता था और बाद में गायब हो जाता था, जैसे बोतल में बंद जिन्न। लेकिन बीते आठ सालों में काम सिर्फ फाइलों तक नहीं रहा, बल्कि जमीन पर भी तेजी से हुआ है। अब ये एयरपोर्ट नवंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। सितंबर 2025 तक एयरपोर्ट पर कार्गो और डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू हो जाएगी। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट नवंबर 2025 से शुरू हो सकती है।

अब तक क्यों हुआ देरी?

इस प्रोजेक्ट को पहले सितंबर 2024 तक पूरा करना था। बाद में यह समयसीमा अप्रैल, फिर मई-जून तक बढ़ाई गई। मार्च में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डेडलाइन तय की थी—15 मई से घरेलू उड़ानें और 25 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना थी। अब अधिकारियों के अनुसार, घरेलू और कार्गो सेवाएं 15 सितंबर से शुरू करने की योजना है और पूरी अंतरराष्ट्रीय सेवा नवंबर से शुरू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें