India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने गुरुवार देर शाम सीमा पर कई स्थानों पर ड्रोन, मिसाइलों और अन्य हथियारों के जरिए हमले की कोशिश की। इसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने समय रहते नाकाम कर दिया। ये हमले जम्मू, पठानकोट, अखनूर और सांबा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए गए थे।
