Delhi Dehradun Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। इस एक्सप्रेसवे को आधिकारिक तौर पर दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के नाम से जाना जाएगा। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा। मतलब, नए एक्सप्रेसवे से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में अब केवल 2.5 घंटे लगेंगे, जबकि पहले इसमें 6 घंटे लगते थे।
